मेरठ, अप्रैल 26 -- यूपी टीईटी में आवेदन के लिए मार्कशीट-डिग्री के लिए मची मारामारी के बीच आज रविवार को चौ.चरण सिंह विवि कैंपस के प्रशासनिक विभाग खुले रहेंगे। अन्य कार्यदिवस की तरह विवि में आज छुट्टी के बावजूद छात्रों के सभी काम होंगे। विवि ने छात्रहित में गोपनीय एवं परीक्षा विभाग, बीएड सेल, प्रोफेशनल सेल, डिग्री सेक्शन, कैंपस सेल, लेखा विभाग, कमेटी सेल, संबद्धता विभाग, विधि प्रकोष्ठ, शैक्षणिक विभाग एवं कंप्यूटर सेल सहित समस्त प्रशासनिक विभाग खोलने का फैसला लिया है। रजिस्ट्रार डॉ.अनिल कुमार यादव के अनुसार जिन छात्रों को यूपीटीईटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े काम हैं वे आज रविवार में भी अपने काम करा सकते हैं। रजिस्ट्रार ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय पर विभागों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...