मार्कण्डेय महादेव मंदिर पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल
वाराणसी, अगस्त 9 -- चिरईगांव, संवाद। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने शनिवार को यहां मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सपरिवार दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान के साथ बाबा का जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मुख्य द्वार बंद होने से भक्तों और कांवरियों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले उमरहां बाजार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर सिंह 'पप्पू' ने तेलंगाना के राज्यपाल का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। राज्यपाल ने कहा कि सावन में काशी आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी को तीन लोकों से न्यारी बताया। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, धर्मेंद्र सिंह, मंगरू राजभर, मुन्ना सिंह, श्यामा यादव समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.