वाराणसी, फरवरी 10 -- चौबेपुर (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने गंगा घाट, मंदिर परिसर, रैन बसेरा, संगम तट आदि क्षेत्रों में व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम दर्शन-स्नान की सुविधा मिले। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम के साथ ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरी मीणा, डीसीपी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर नितिन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी थे। डीएम ने इस दौरान बीडीओ, एक्सईएन और मंदिर के पुजारी लालू गिरि, मुन्ना गिरि, रिंकू गिरि सहित गोस्वामी समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान बिजली, पेयजल, हैंडपंप, शौचालय, साफ-सफाई एवं प्रकाश आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारि...