गढ़वा, फरवरी 19 -- मझिआंव। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी और शोभा देवी ने अपने समर्थकों के साथ अलग-अलग रोड शो किया । मारूत के द्वारा अपने कार्यालय से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। अपने कार्यालय से चलकर राधा कृष्ण मंदिर गहीड़ी, गड़ौंटा से वापसी में बस स्टैंड होते हुए आमर बकोइया, खजूरी, बीरबंधा, लकड़ही, भुसुआ, आमर पश्चिम टोला, रपुरा होते हुए वापस कार्यालय तक लौटकर संपन्न हुआ । उस दौरान उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा। वहीं अध्यक्ष प्रत्याशी शोभा के द्वारा भी अपने समर्थकों के साथ पैदल रोड शो किया गया। अपने आवास सह कार्यालय से चलकर राधा कृष्ण मंदिर होते हुए मुख्य बाजार, पुरानी अस्पताल, लोहरपुरवा बाइपास, ब्लॉक रोड, शिव मंदिर होते हुए अपने कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। उन्होंने भी लोगों से समर्थन मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...