मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- भैसी के अहलावत क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे एमआईपीएल के मैच में मारूति ब्लास्टर से नाइट राइडर को तीन विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मारूति ब्लास्टर के कप्तान आकाश गुप ने टॉस जीतकर पहले गेंद बाजी करने का फैसला लिया। क्रिकेट मैच में बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर की टीम निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 169 रन ही बना पाई,जिसमें टीम के पुरूष मित्तल ने आठ छक्के व चार चौकों की मदद से 29 गेंद पर 75 रन बनाएं। श्यात गोयल ने 28 ओर पराग कंसल ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारूति ब्लास्टर की टीम ने पांच गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से इस मैच में जीत दर्ज की। टीम के कप्तान आकाश गुप्ता ने सात छक्के ओर दो चौकों की मदद से 18 बॉल पर 59 रन बनाएं। पीयूष ने 24 ओर मोहम्मद शाहिद ने 24 रन बनाए। गेंद बाज पीयूष ने दो विकेट और...