भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 41 स्थित मारुफचक-गौराचक्की सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगने के मामले के तूल पकड़ने के बाद नगर निगम ने इसको लेकर कड़ रुख अपनाया है। मामले को लेकर सशक्त स्थायी समिति सहित शहर के कई पार्षदों ने मामले में लापरवाही बरतने वाले संवेदक सहित संबंधित शाखा के पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद अब नगर निगम के निर्देश पर उक्त सड़क का निर्माण कराने वाले संवेदक को बचे हुए सड़क के हिस्से को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद बुधवार से संवेदक की ओर से अधूरे सड़क निर्माण को अब पूरा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।वार्ड यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर स्टैंडिंग कमेटी हुई एकजुट संख्या 41 की पार्षद संध्या गुप्ता ने बताया कि सड़क निर्माण में गड़बड...