प्रयागराज, सितम्बर 30 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से बीएएलएलबी (आनर्स) के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को लीगल क्विज प्रतियोगिता हुई। विभिन्न चरणों के बाद 28 टीमों में चार सेमीफाइनल में पहुंची और द्वितीय वर्ष के मारुत कुमार पांडेय व सावन कुमार विजेता बने। डीन लॉ प्रो. आदेश कुमार और विधि विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्रा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अंशि पांडेय और शिवम शुक्ला जबकि आयोजन डॉ. प्रिया विजय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...