नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट की कीमतों में 10,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। 1.2L CNG-ऑटो (AMT) पावरट्रेन वाले VXI वैरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा यानी 1.26% की बढ़ोतरी हुई है। इसी पावरट्रेन वाले VXI (O) वैरिएंट की कीमत भी 10,000 रुपए बढ़ गई है, जो कि 1.22% की बढ़ोतरी के बराबर है। वहीं, 1.2L CNG-ऑटो (AMT) पावरट्रेन वाले ZXI वैरिएंट की कीमत में 10,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जो 1.13% के बराबर है। 1.2L पेट्रोल-मैनुअल, पेट्रोल-ऑटो (AMT) और CNG-मैनुअल पावरट्रेन वाले सभी वैरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब स्विफ्ट की नई एक्स-शोरूम कीमतें 5.84 लाख से लेकर 8.96 लाख रुपए तक हो गई हैं। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की नई एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो 1.2L पेट्रोल मैनुअल के LXI वैरिएंट की कीमत 5,83,900 रुपए, VXI वैर...