नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Subros Share Price: ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी Subros के शेयरों में बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को जोरदार तेजी देखने को मिली। शेयर इंट्राडे में करीब 10% चढ़कर Rs.679.20 तक पहुंच गया। इस तेजी के पीछे मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) से मिला करीब Rs.1,225 करोड़ का नया ऑर्डर अहम वजह रहा। इसके अलावा कंपनी ने नोएडा में एक नया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन सेंटर भी स्थापित किया है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं, आगामी तिमाही नतीजों और शेयर के अहम टेक्निकल लेवल पर रहेगी। यह भी पढ़ें- पहले ही दिन 9.62 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट में Rs.43 प्रीमियम पर शेयरSubros को मारुति से मिला Rs.1,225 करोड़ का ऑर्डर Subros लिमिटेड ने बताया कि उसे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd) से YM3 ...