रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। प्रेमसंस मोटर्स उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम में मारुति सुजुकी, जापान के शीर्ष अधिकारियों ने कंपनी के 20 वर्ष पूरे होने के विशेष उत्सव में भाग लिया। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शीर्ष अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित रहे। जापानी प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन, जापान के मैनेजिंग ऑफिसर एवं एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर, इंडिया ऑपरेशंस कोइची सुजुकी, डिवीजन मैनेजर नोबुताका सुजुकी, हिदेयुकी ओटा, देबब्रत दास और योसुके अराई शामिल थे। इनके साथ मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के शीर्ष अधिकारी सीसीओ गौरव महाजन, सीबीएच विशाल रंजन बख्शी और नेक्सा के सीबीएच मुनीश थुसु भी मौजूद थे। प्रेमसंस मोटर्स की ओर से सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार और जेएमडी अवध पोद्दार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें प्र...