नई दिल्ली, जुलाई 31 -- कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून के दौरान कंपनी के मुनाफे में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 3,446.9 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,792.4 करोड़ रुपये था। बता दें कि कच्चे माल की लागत समेत कुल खर्च बढ़ने से कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा।आय और खर्च के आंकड़े कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन आय 35.9 प्रतिशत बढ़कर 52,469.8 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,605.2 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 50,000.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित...