नई दिल्ली, अगस्त 11 -- मारुति सुजुकी ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV e Vitara के लिए पहला सर्विस कैंपेन शुरू किया है। टीम बीएचपी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ ग्राहकों को Nexa डीलरशिप की तरफ से इस बारे में लेटर भेज कर जानकारी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि एसयूवी के Integrated Display System (IDS) के सॉफ्टवेयर में कुछ एरर है। कंपनी के मुताबिक IDS कंट्रोल प्रोग्राम में एक एरर के कारण कार की स्क्रीन पर ऐवरेज पावर कंजम्पशन रियल कंजम्पशन से कम दिखाई दे सकता है। हालांकि, मारुति ने साफ किया है कि इस समस्या का कार की ड्राइविंग या काम करने की कैपेबिलिटी पर कोई असर नहीं पड़ता। यह दिक्कत केवल स्क्रीन पर डिस्प्ले होने वाली इन्फर्मेशन तक सीमित है। यानी कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर या दूसरी जरूरी चीजों के फंक्शन पर इसका कोई असर नहीं है।फ्री ...