गिरडीह, मार्च 28 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित लटकट्टो के समीप मारुति वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना में मारुति वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई। हलाकि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मारुति वैन में सवार सवारी बाल बाल बच गए। अग्निशमन वाहन द्वारा आग को बुझा दिया गया है। बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित लटकट्टो पिकेट के पास शुक्रवार देर शाम सवारी से भरी मारुति वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें मारुति वैन को पूरी चपेट में ले लिया। घटना में मारुति वैन पूरी तरह जलकर राख हो गयी। मारुति वैन में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। समय रहते वैन में बैठे सवारी बाहर निकलने में सफल रहे। घटना में किसी की घायल होने की खबर नहीं है। कया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.