नई दिल्ली, मई 19 -- हुंडई अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने वाली है। इसके लिए कंपनी अपनी कुछ नई एसयूवी को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें मारुति सुजुकी विक्टोरिस को टक्कर देने वाली बेयॉन के साथ एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी शामिल है। साथ ही कंपनी भारतीयों की सबसे फेवरेट एसयूवी में से एक यानी क्रेटा का भी 3rd जेनरेशन लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Hyundai Bayon हुंडई भारत में सेकेंड जेनरेशन की बेयॉन क्रॉसओवर को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका कोडनेम BC4i है। कंपनी इसे इस साल के आखिर तक यह इस साल के आखिर में मार्केट में एंट्री कर सकती है। फर्स्ट जेनरेशन बेयॉन का डिजाइन क्रॉसओवर जैसा हुआ करता था, लेकिन नया मॉडल एसयूवी जैसा दिखेगा। इसके अलावा इसमें आपको स्प्लिट हे...