मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- खतौली। एमआईपीएल सुपर सिक्स सीरीज में रविवार को खेले गए रोमांचक लीग मैच में मारुति ब्लास्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाइट राइडर्स को हराकर जीत अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मारुति ब्लास्टर ने मात्र 5 ओवर में 118/3 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रोहन रस्तोगी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 38 रन (10 गेंद) बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। उनके साथ संचित गोयल ने 33 रन की बेहतरीन पारी खेली। टीम का रन रेट 23.60 रहा, जो मैच का टर्निंग पॉइंट बना।लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 5 ओवर में सिर्फ 77 रन ही बना सकी। आदित्य ने 18 रन और अर्चित गोयल (कप्तान) ने 23 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।मैन ऑफ द मैच रोहन रस्तोगी रहे। मैन ऑफ द सीरीज़ संचित गोयल बने । इस दौरान अमित...