नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी मिड-साइज एसयूवी 'विक्टोरिस' को विदेशी बाजारों के लिए निर्यात करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंद्रा और पिपावाव बंदरगाहों से इस मॉडल की 450 से अधिक इकाइयां वैश्विक बाजारों के लिए रवाना की गई हैं। इस एसयूवी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 'एक्रॉस' नाम से बेचा जाएगा। इस वाहन को करीब 100 देशों और क्षेत्रों में बेचे जाने की उम्मीद है, जिनमें लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया और अफ्रीका शामिल हैं। कंपनी ने 'विक्टोरिस' मॉडल को घरेलू बाजार में पिछले साल सितंबर में पेश किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.