नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने बलेनो का मिड-लाइफसाइकिल अपडेड फेसलिफ्ट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस साल फेसलिफ्ट के साथ, इस प्रीमियम हैचबैक में कुछ डिजाइन बदलाव, अतिरिक्त इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स और नया पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर, ब्रांडेड क्लैरियन साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं। इसमें 1.2 लीटर 3 सिलिंडर नेचुरली-एस्पिरेटेड मोटर है जिसका इस्तेमाल स्विफ्ट और डिजायर में भी किया जाता है। नई बलेनो में लेवल-2 एडीएएस सुइट दिया गया है जो इसके किसी भी प्रतियोगी में नहीं मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...