नई दिल्ली, मई 4 -- मारुति सुजुकी ने हाल में ही भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर हैचबैक इग्निस के प्रोडक्शन को बंद किया है। हालांकि, कंपनी मई महीने के दौरान मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) के बचे हुए स्टॉक पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक मारुति इग्निस पर इस दौरान अधिकतम 57,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इग्निस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन इसका डिजाइन काफी अलग और बोल्ड है जिसमें बॉक्सी लुक के साथ ऊंचे व्हील आर्च और 180mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। फ्रंट में क्रोम ग्रिल और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ डे-ट...