नई दिल्ली, जून 8 -- मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी कभी पॉपुलर हैचबैक रही मारुति सुजुकी इग्निस (Maruti Suzuki Ignis) पर भी बंपर डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि हाल में ही मारुति ने भारतीय मार्केट में इग्निस के प्रोडक्शन को बंद किया है। हालांकि, ग्राहक इग्निस के बचे हुए स्टॉक पर 57,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 40,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इग्निस के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन इसका डिजाइन काफी अलग और बोल्ड है जिसमें बॉक्सी लुक के साथ ऊंचे व्हील आर्च और 180mm का अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।...