नई दिल्ली, जून 22 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो की एकमात्र इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ये पहला मौका है जब इसकी कीमत में इजाफा किया गया है। अब इसे खरीदना 30,000 रुपए तक महंगा हो गया है। कारवाले की रिपोर्ट के मुताबिक, एंट्री-लेवल डेल्टा वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16 लाख रुपए ही रहेगी। वहीं, जेटा वैरिएंट 30,000 रुपए का इजाफा किया गया है। अल्फा और अल्फा डुअल-टोन वैरिएंट को खरीदना 20,000 रुपए तक महंगा हुआ है। बता दें भारत में इसका मुकाबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा हैरियर EV, MG विंडसर EV, टाटा कर्व EV, महिंद्रा BE6, विनफास्ट VF 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल से होता है। इसे दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। इसमें 49kWh और 61kWh शामिल है। छोटा बैटरी पैक एंट...