मारुति ने चुनिंदा मॉडल के दाम बढ़ाए
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने लागत के लगातार बने हुए दबाव का हवाला देते हुए रविवार से अपने चुनिंदा वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई, जब लागत कम करने के प्रयासों के बावजूद वाहन विनिर्माता कंपनी को ऊंची कीमतों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि वह बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा ग्राहकों पर डालेगी। कंपनी ने 22 नवंबर, 2026 से कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। बिक्री की मात्रा के आधार पर कीमतों में अनुमानित औसत बढ़ोतरी लगभग 0.31 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की कारों को खरीदना हुआ महंगा, आज से बढ़ी कीमतें, कंपनी ने चुनिंदा मॉडल्स को दिया प्राइस हाइक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.