नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चर कंपनी मारुति सुजुकी भी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली लिस्ट में शामिल होने जा रही है। दरअसल, कंपनी बढ़ती लागत के दबाव के चलते अपनी छोटी कारों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक, मार्च 2026 में उसकी छोटी कारों के मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड लगभग एक महीने का था। मारुति सुजुकी में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पार्थो बनर्जी ने ऑटोकार प्रोफेशनल को बताया, "हम बहुत जल्द, इस बात की समीक्षा करने वाले हैं कि क्या हमें कीमतें बढ़ाने की जरूरत है और इसका बोझ अपने ग्राहकों पर डालना चाहिए।" मारुति सुजुकी के लिए यह सेगमेंट उसकी कमाई का मुख्य जरिया है। शहरी और ग्रामीण, दोनों ही इलाकों में कीमत को लेकर सजग खरीदारों के बीच मारुति की सस्ती छोटी कारों की मांग हमेशा से ...