रांची, जनवरी 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। महावीर मंडल स्टूडेंट क्लब की ओर से पत्थल रोड, हिनू में 2 से 7 फरवरी तक श्री श्री 108 मारुति नंदन हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन होगा। 2 को भव्य कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान शुरू होगा, जिसमें काशी के दिगंबर शास्त्री महाराज कथा वाचक और वाराणसी के पंडित रविंद्र पांडेय यज्ञाचार्य के रूप में शामिल रहेंगे। 3 फरवरी को वेदी स्थापन व रामचरितमानस पाठ, 4 को अन्नाधिवास व अग्नि स्थापना और 5 फरवरी को शिखर पूजन व नगर भ्रमण होगा। मुख्य आयोजन 6 फरवरी को दिन के 11:42 से 1:39 बजे के बीच हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के रूप में होगा, जिसके बाद अखंड हरि कीर्तन शुरू होगा। 7 फरवरी को पूर्णाहुति, विसर्जन और भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...