बोकारो, अप्रैल 13 -- दामोदा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो स्थित माइन टोला में चल रहे सात दिवसीय श्री श्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन रविवार को महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञशाला की परिक्रमा को उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रदालु बोल बम, जम श्री राम, जय बजरंग बली आदि जयकारे लगा रहे है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। प्रयागराज से पधारे यज्ञाचार्य विपिन जी, वेदाचार्य सुरजीत कृष्ण जी के सानिध्य में हनुमंत जी धृताधिवास, वस्त्राधिवास, धुपाधिवास, अन्नाधिवास आदि धार्मिक अनुष्ठान अन्य पुरोहितों द्वारा संपन्न कराया गया। यज्ञाचार्य ने बताया कि जहां यज्ञ होता है वहां अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। यज्ञ से हमें जगने, जगाने व संगठित होने का भी अवसर मिलता है। लोग संगठित रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। इसी से जग...