हजारीबाग, मार्च 25 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के बेंदगी गांव में मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा सह मानस महायज्ञ के छठवें दिन श्रद्धा आस्था और उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। जय श्रीराम, जय मारुति नंदन हनुमान के जयकारे के साथ बजरंगबली मंदिर बेंदगी से नगर भ्रमण की शुरुआत हुई। श्रद्धालु भगवती मंदिर बेंदगी, हसनदाग, छोटकी बरही, रसोइयाधमना, कोयली मोड़ होते हुए कोयली गांव पहुंचे। नगर परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालु बजरंगबली मंदिर बेंदगी पहुंचे जहां नगर भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर भ्रमण के बाद वेदी पूजन, मानस पाठ, प्राण प्रतिष्ठा और हवन के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन गुरुवार को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...