नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो की मोस्ट सेलिंग और देश की नंबर-1 कार रहने वाली डिजायर का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। दरअसल, अब इस सेडान में CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन मिलेगा। अब डिजायर VXI वैरिएंट को CNG AMT में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.53 लाख रुपए रखी है। वहीं, कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 36.47 Km का दमदार माइलेज देगी। इस माइलेज आंकड़े के साथ ये कंपनी की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में से एक बन गई है। यह भी पढ़ें- ओनर ने अपनी SUV को मॉडिफाई कराके 6 पहिए लगाए, अब ऑनलाइन कर रहा नीलाम मारुति डिजायर CNG AMT के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1197cc का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल मोड पर 82.93 PS का मैक्सिमम पावर और 112.4 Nm का मैक्सिमम टॉर्...