नई दिल्ली, मई 21 -- मारुति सुजुकी के सपोर्ट वाली कंपनी जय भारत मारुति लिमिटेड के शेयरों में तेजी का तूफान देखने को मिल रहा है। जय भारत मारुति के शेयर गुरुवार को BSE में 17 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 122.17 रुपये पर पहुंच गए हैं। दो दिन में जय भारत मारुति के शेयरों में 35 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। पिछले 5 दिन में जय भारत मारुति लिमिटेड के शेयरों में 40 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़ा है और इसी के बाद जय भारत मारुति के शेयरों में तेज उछाल आया है। जय भारत मारुति लिमिटेड, ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट बनाती है। 287% बढ़ा है जय भारत मारुति का मुनाफाजय भारत मारुति लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 287 पर्सेंट बढ़कर 79.59 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले क...