गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम। मारुति कुंज में रविवार को भुमिजा मैथिली मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 मई को मारुति कुंज में गौरवशाली विद्यापति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यापति भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि यह भवन मैथिली समाज की सांस्कृतिक पहचान और एकजुटता का स्थाई प्रतीक होगा। इसमें बिहार समेत हरियाणा के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थित होंगे। इसके अलावा समारोह के अंतर्गत भव्य मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन का नेतृत्व वरुण ठाकुर की अध्यक्षता में किया जाएगा, जबकि अमित कुमार झा को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...