नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- मारुति की हैचबैक लिस्ट में सेलेरियो का एक अलग पोजीशन है। ये छोटी होने के बाद भी अपने बेहतर स्पेस, दमदार माइलेज, CNG इंजन ऑप्शन और कमाल के फीचर्स की वजह से जानी जाती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसके पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 26.68 kmpl और CNG वैरिएंट का माइलेज 35.60 km/kg है। इस महीने यानी नवंबर में इस कार पर 47,000 रुपए तक के मैक्सिमम बेनिफिट मिल रहे हैं। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है। चलिए एक बार इस डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानते हैं। सेलेरियो के पेट्रोल वैरिएंट 27,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है। इस तरह इस पर 47,000 रुपए तक के मैक्सिमम बेनिफिट्स मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, सेलेरियो के CNG वैरिएंट पर 15,000 रुपए का कैश...