नई दिल्ली, मार्च 25 -- मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा SUV लॉन्च की है। वहीं, 17 फरवरी से इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2026 में अपने शोरूम में 870 यूनिट भेजीं। पिछले महीने जारी कंपनी के मासिक थोक बिक्री डेटा के अनुसार, इसकी फैक्ट्रियों से शोरूम में कुल 72,756 यूटिलिटी व्हीकल (UVs) भेजे गए, जो पिछले साल की इसी अवधि (YoY) की तुलना में 12% ज्यादा हैं। फरवरी 2025 में ये आंकड़ा 65,033 यूनिट का था। ई-विटारा की 870 यूनिट के साथ, कंपनी की UV शिपमेंट में इसकी हिस्सेदारी 1% रही और यह उन नौ UVs में से 7वें स्थान पर रही जिन्हें मारुति सुजुकी अभी घरेलू बाजार में बेचती है। व्हीकल रिटेल सेल्स डेटा के अनुसार, कंपनी ने फरवरी में ग्राहकों को ई-विटारा की 222 यूनिट डिलीवर कीं। इससे ई-विटारा को पिछले महीने ग्राहको...