नई दिल्ली, अगस्त 20 -- मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी में लगी है। टेस्ट म्यूल्स और सामने आई रिपोर्ट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए मॉडल में डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बलेनो फेसलिफ्ट 5 सितंबर को लॉन्च होगी। अगर आप भी मारुति फैन हैं और बलेनो लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको उन पांच खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो कंपनी नई बलेनो में ऑफर कर सकती है।CNG के साथ AMT मारुति सुजुकी फैक्ट्री-फिटेड CNG कारों के मामले में लंबे समय से आगे रही है, लेकिन अब तक कंपनी ने सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया है। बलेनो फेसलिफ्ट के साथ इसकी शुरुआत हो सकती है। इसमें आपको सीएनजी और AMT का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैच...