नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति की कारों को खूब पसंद किया जाता है। इनमें मारुति सुजुकी डिजायर, ब्रेजा, अर्टिगा, स्विफ्ट और ऑल्टो जैसी कारें शामिल हैं। अगर साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून की बात करें तो इस दौरान भी मारुति के कई मॉडलों की ताबड़तोड़ बिक्री हुई। मारुति डिजायर ने तो इस दौरान टॉप-पोजिशन ही हासिल कर लिया। वहीं, कंपनी की पॉपुलर ऑल्टो ने भी कमाल कर दिया। मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) को इस दौरान कुल 64,747 नए ग्राहक मिले। इस दौरान ऑल्टो की बिक्री में 43 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पहुंचने लगी नई स्कॉर्पियो-N, केबिन से उठा पर्दाशानदार डिजाइन और इंटीरियर मारुति सुजुकी ऑल्टो ऑल्टो K10 के लेटेस्ट मॉडल का डिजाइन काफी मॉडर्न है। कार के फ्रंट में नई ग्रिल और श...