नई दिल्ली, जून 12 -- पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारों ने लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर मारुति CNG कारों की डिमांड में इजाफा हुआ है। कंपनी के पास CNG कार का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो भी है। ये कार एरिना और नेक्सा डीलरशिप से बेची जाती हैं। एरिना डीलरशिप पर बिकने वाला विक्टोरिस सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसे CNG ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि कंपनी विक्टोरिस कंपनी की पहली ऐसी CNG कार भी है जिसमें टैंक को नीचे की तरफ फिट किया गया है। इस वजह से इसे पसंद भी किया जा रहा है। हालांकि, आप भी इसे खरीदने का प्लान बान रहे हैं तब आपको एक बार इसके माइलेज के बारे में जान लेना चाहिए। विक्टोरिस CNG में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड फोर-सिलेंडर इंजन है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 3 वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शो...