नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जुलाई, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी देश की फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी फ्रोंक्स पर भी डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदने पर अधिकतम 20,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्रोंक्स के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन इसकी सबसे बड़ी यूएसपी इसका शानदार डिजाइन है। यह कार प्रीमियम हैचबैक और एसयूवी का एक बेहतरीन मिक्स (क्रॉसओवर) है। इसका फ्रंट लुक मारुति की महंगी ग्रैंड विटारा से प्रेरित है, जिसमें बड़ी ग्रिल, एलईडी डी...