नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी जनवरी, 2026 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी के साथ-साथ देश की भी फास्टेस्ट-सेलिंग एसयूवी में से एक फ्रोंक्स भी बंपर छूट के साथ मिल रही है। बता दें कि इस दौरान ग्राहक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) खरीदने पर अधिकतम 28,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इनमें कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।शानदार है एसयूवी का एक्सटीरियर मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का एक्सटीरियर भी ग्राहकों को काफी पसंद आता है। अगर डिजाइन की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स में एक रेज्ड बोनेट, प्रॉमिनेंट ग्रिल, LED डेटाइम रन...