नई दिल्ली, अगस्त 28 -- अगले कुछ दिनो में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इनमें कई कारों पर तो 1 लाख रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप सें संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए अब ग्राहकों के पास सिर्फ 4 दिन बाकी रह गए हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 कारों के बारे में जिसपर सबसे ज्यादा बचत हो सकती है।मारुति सुजुकी विक्टोरिस मारुति सुजुकी विक्टोरिस पर ग्राहक इस दौरान अधिकतम 1.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ दूसरे बेनिफिट्स शामिल हैं...