नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा (e Vitara) को देश और विदेश, दोनों बाजारों में बेच रही है। इसे भारत में तैयार करके ही दुनियाभर में एक्सपोर्ट किया जाता है। अब इस इलेक्ट्रिक SUV को ANCAP (आस्ट्रेलियाई न्यू कार असिस्मेंट प्रोग्राम) द्वारा 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। भारत के BNCAP की तरह ही, ANCAP का भी एक अलग टेस्टिंग सिस्टम है, जिसे स्थानीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। इसके अलावा, सुजुकी ई-विटारा, इक्विपमेंट और ट्यूनिंग के मामले में भारत में बिकने वाली कार से अलग है। ई-विटार को BNCAP में एडल्ट और चाइल्ड की सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्कोर मिला है। वहीं, ANCAP टेस्टिंग प्रोग्राम कारों को फोर स्टेज के आधार पर स्कोर करता है। सुरक्षित ड्राइविंग (सीटबेल्ट के इस्तेमाल की निगरानी, ​​ड्राइविंग कंट...