नई दिल्ली, अगस्त 1 -- किआ इंडिया ने जुलाई 2026 की सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी ने बीते महीने 28,200 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की। यह जुलाई 2025 में बेची गई 22,135 यूनिट्स की तुलना में 27.4% की जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी है। 2019 में भारतीय बाजार में आने के बाद से यह कंपनी की जुलाई महीने की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। कंपनी भारतीय बाजार में ICE के साथ इलेक्ट्रिक कार भी बेच रही है। कंपनी ने महीने-दर-महीने भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। जून 2026 में कंपनी ने 24,552 यूनिट्स भेजी थीं, जिसके मुकाबले बिक्री में 14.86% की वृद्धि हुई है। किआ ने अब जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान 1,91,949 गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 1,64,274 यूनिट्स की तुलना में 16.85% ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, जुलाई में यह रिकॉर्ड प्रदर्शन उसकी SUV औ...