नई दिल्ली, जून 3 -- देश के अंदर कार सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इस वजह से कार कंपनियों का मुनाफा भी बढ़ रहा है। पिछले महीने यानी मई 2026 सेल्स की बात करें तो देश की टॉप-6 कंपनियों को साल-दर-साल के आधार पर ग्रोथ मिली। वहीं, अप्रैल 2026 की तुलना में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। मारुति सुजुकी ने इस दौरान देश की नंबर-1 कंपनी का खिताब अपने पास सुरक्षित रखा। तो टाटा मोटर्स लंबी छलांग लगाकर दूसरी पोजीशन पर पहुंच गई। वहीं, महिंद्रा का दबदबा हुंडई पर देखने को मिला। इस लिस्ट में टोयोटा और किआ भी शामिल रहीं। चलिए एक बार इन सभी कंपनियों की YoY और MoM सेल्स पर नजर डालते हैं। टॉप-6 कार कंपनियां की साल-दर-साल (YoY) के आधार पर सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी की मई 2026 में 1,90,337 यूनिट बिकीं। जबकि, मई 2025 में ये आंकड़ा 1,35,962 यूनिट का था। या...