बहराइच, अक्टूबर 11 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाल के बांके जिले में पुलिस ने 32 किलो 520 ग्राम मारिजुआना के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बांके जिले के डुडुवा गांव सभा वार्ड नंबर एक पिपरहवा पुलिस चौकी से गश्त पर निकले जवानों ने एक साइकिल सवार को रोककर उसकी बोरी की तलाशी ली, जिसमें 10 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ व निशानदेही पर उसके घर से 22 किलो 300 ग्राम मारिजुआना और बरामद किया गया। कुल 32 किलो 520 ग्राम बरामदगी के साथ आरोपी को नेपालगंज स्थित बांके जिला पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया।बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी की पहचान पिपरहवा निवासी 40 वर्षीय राम नरेश कुर्मी के रूप में हुई है। अग्रिम कार्रवाई नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...