नई दिल्ली, जून 22 -- FIFA World Cup 2026 अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जा रहा है, लेकिन आज से ठीक 40 साल पहले यानी 1986 में भी मैक्सिको इस टूर्नामेंट का मेजबान था। उस टूर्नामेंट के एक मैच में आज यानी 22 जून 1986 को ऐसा कुछ हुआ था, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। अज्टेका स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 1986 का क्वार्टर फाइनल मैच खेला जा रहा था। मैच के 51वें मिनट में माराडोना ने अपने साथी खिलाड़ी को पास दिया, लेकिन इंग्लैंड के डिफेंडर ने गेंद को क्लीयर करने के चक्कर में हवा में गोल पोस्ट की तरफ उछाल दिया। हवा में उड़ती गेंद को पकड़ने के लिए इंग्लैंड के गोलकीपर पीटर शिल्टन आगे बढ़े, जो कद में माराडोना से काफी लंबे थे। इस दौरान माराडोना ने हवा में कूदते हुए अपने सिर के ठीक बगल से अपना बायां हाथ निकाला और गेंद को पंच करके नेट में डाल दिया...