एटा, फरवरी 12 -- सीबीएसई से संचालित मारहरा पब्लिक स्कूल में 12वीं के लिए बने नए भवन की आधारशिला गुरुवार को समारोह आयोजित करके रखी गई। समारोह में प्रो. अमीन मियां कादरी ने कहा कि शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आगामी सत्र से मान्यता प्राप्त करने के बाद कक्षा 11 की पढ़ाई प्रारंभ कर दी जाएगी। पूर्व चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर सैय्यद मोहम्मद अशरफ ने कहा कि मारहरा दरगाह शरीफ पूरे देश में अमन और भाईचारे का संदेश देती है। एएमयू के प्रो. डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने कहा कि मारहरा सदैव से इल्मो-अदब का कस्बा रहा है। इस मौके पर सैय्यद नजीब हैदर नूरी, मैनेजर परवेज़ ज़ुबैरी, स्कूल डायरेक्टर सैय्यद हस्सान हैदर, मोहसिन मियां, सैय्यद नवील, डॉ. फहीम सिद्दीकी, आनंद मल्होत्रा, हरिओम गुप्ता, एमजीएचएम प्रधानाचार्य सुधीर गुप्ता, अकबर सहित बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.