शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर चल रही अंडर-16 क्रिकेट लीग में आज खेले गए मुकाबलों में मारवा मॉडर्न स्कूल और क्राउन अकादमी ने जीत दर्ज की। पहले मैच में मारवा मॉडर्न स्कूल ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को हराया। मारवा स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। चमन ने 44 और यश शुक्ला ने 21 रन का योगदान दिया। बॉक्स अकादमी की ओर से ध्रुव और चिराग ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बॉक्स अकादमी की टीम 77 रन पर सिमट गई। चिराग ने 17 और रेवंत ने 12 रन बनाए। मारवा स्कूल के यश और शिवांग ने 3-3 विकेट झटके। शिवांग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे मैच में क्राउन अकादमी ने एसएस क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से पराजित किया। एसएस अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 113 रन बना...