पटना, मार्च 2 -- मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोसाइटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों एवं शुभकामना संदेशों के साथ हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष राधेश्याम बंसल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करते हैं और संगठन की एकजुटता को मजबूत बनाते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान गोयल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। एमपी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. उषा अग्रवाल, डॉ. श्रवण कुमार, विजय किशोरपुरिया, दिनेश अग्रवाल, गोपाल कृष्ण मोदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.