जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। भालूबासा शाखा की मारवाड़ी सम्मेलन की बैठक मंगलवार को जगदीश मुनका के सीतारामडेरा स्थित निवास पर आयोजित हुई। बैठक में सामूहिक गणगौर पूजन की तैयारियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही राजस्थान दिवस पर नर सेवा और नारायण सेवा करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह सुनिश्चित किया गया कि सामूहिक गणगौर पूजन में आने वाली माताओं और बहनों के लिए शाखा द्वारा उत्तम पूजन व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया, सचिव मालीराम अग्रवाल, जगदीश मुनका, रामोतार बेगराजका, रामवतार पटवारी, सुरज्ञान डंगबाजिया, रामरतन खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, कैलाश छावछरिया, नरेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.