भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर। छात्र युवा शक्ति के नेता राजहंस कुमार ने मारवाड़ी कॉलेज के एक कर्मचारी पर छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में गुरुवार को रजिस्ट्रार और प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपी गई। राजहंस ने बताया कि पूरी घटना 16 अप्रैल को प्राचार्य कार्यालय के सीसीटीवी में दर्ज है। उन्होंने आरोपी कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एमबीए की छात्रा को विविकर्मियों ने मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.