रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 जनवरी तक स्थानीय मारवाड़ी भवन में 'मारवाड़ महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। उद्देश्य समृद्ध संस्कृति, लोककला, पारंपरिक परिधान, खानपान एवं जीवनशैली का समाज के बीच प्रसार करना है। बुधवार को मारवाड़ी भवन में संजीव विजयवर्गीय ने महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव में प्रवेश शुल्क 50 रुपए निर्धारित किया गया है। सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों से परिपूर्ण होगा महोत्सव तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोकगीत एवं लोकनृत्य (घूमर, कालबेलिया आदि), मारवाड़ी फैशन शो, मेहंदी, पगड़ी, नृत्य एवं भाषण प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.