रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हरियाणा संघ की ओर से सोमवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सहायक समिति के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, सदस्य राजेश कौशिक व कमल शर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पवन शर्मा व विनोद जैन का स्वागत व अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों की ओर से मानवता की सेवा का क्रम आगे भी जारी रहेगा। संगठन के उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने मारवाड़ी सहायक समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमोद सारस्वत, राहुल शर्मा, श्याम सुंदर गोयल, श्याम सुंदर भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, सुभाष पिलानिया, सोमदत्त शर्मा, राजेश कौशिक, कमल शर्मा समेत अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...