बोकारो, अप्रैल 2 -- फुसरो, प्रतिनिधि। मारवाड़ी सम्मेलन बेरमो शाखा के द्वारा स्थानीय श्री अग्रसेन भवन फुसरो में 1 अप्रैल को सम्मेलन के चिकित्सा शिविर प्रभारी भवानी अग्रवाल के नेतृत्व में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन शंभू यादव के सौजन्य से किया गया। उद्घाटन श्री अग्रसेन स्मृति भवन के कोषाध्यक्ष प्रेम राज गोयल व सम्मेलन के अध्यक्ष छीतरमल अग्रवाल के द्वारा डॉ यूके नाग को पुष्पगुच्छ देकर किया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक महीने की पहली तारीख को शिविर लगता है इसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं। महामंत्री कृष्ण कुमार चांडक ने लगातर शिविर के लिए डॉ यूके नाग तथा श्री अग्रसेन स्मृति भवन ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जनसेवा से बढ़कर पुण्यप्रद कोई काम नहीं है। ऐसे में जनसेवा में बढ़-चढ़कर अन्य सभी को आना चाहिए। राजेश कुम...