धनबाद, मार्च 20 -- झरिया के लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री अग्रसेन भवन में गुरुवार को मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट, झरिया के अध्यक्ष पद का चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इसमें धनबाद के प्रसिद्ध कोयला व्यवसायी सुनील सावड़िया ने बड़े अंतराल से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. ओपी अग्रवाल को 386 मतों के अंतर से पराजित किया, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को मात्र 130 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में तीन प्रत्याशी थे। चुनाव संचालन समिति में पर्यवेक्षक द्वारका प्रसाद गोयनका और जय प्रकाश देवरालिया के अलावा छेदी लाल तुलस्यान, ओम प्रकाश मौलवी, दीपक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पुनीत गोयनका, राकेश हेलिवाल और अनिल खेमका शामिल थे। मतदान के दौरान सुबह करीब 11 बजे दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.